कही आपकी गरीबी और परेशानियां का कारण ये तो नहीं…

कोई काम करते समय कई बार हमें असफलता मिलती है और बार-बार प्रयास करने के बाद भी हमारा काम पूरा नहीं हो पाता। इसका कारण घर में रखीं हुई कुछ ऐसी चीजें हो सकती है जो हमारे दुर्भाग्य का कारण बन सकती है। अपने काम में सफलता पाने और गरीबी मिटाने के लिए घर में रखी कुछ चीजों को विशेष ध्यान रखना चाहिए।कही आपकी गरीबी और परेशानियां का कारण ये तो नहीं...

शयनकक्ष में कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता है और जीवन में तरक्की पर इसका असर पड़ता है।

कभी भी भूलकर घर की अलमारियां खुली नहीं रखनी चाहिए इससे घर में दरिद्रता आती है और परेशानियों का साया हमेशा रहता है। इसलिए घर की कोई भी अलमारियां खुली नहीं रखनी चाहिए।

अगर आप अपने घर पर तिजोरी रखते हैं तो उसे कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य और गरीबी का साया रहता है। तिजोरी में एक चांदी का सिक्का और लाल रंग का कपड़ा जरूर रखना चाहिए।

-झाड़ू और डस्टबिन को कभी भी खुले में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये घर में आने वाली पॉजिटिव एनर्जी को रोक देती हैं। साथ ही यह बात सफलता में रुकावट का कारण भी बन सकती है।

-छत की बीम के नीचे कभी भी बिस्तर नहीं लगाना चाहिए। बीम के नीचे रखे बिस्तर पर सोने से कई तरह की रुकावटें और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Back to top button