कन्या
व्यावसायिक क्षेत्र में निर्णयों के कारण योजनाओं में विलम्ब की स्थिति आ सकती है। साझेदारी के कामों को सावधानी से निबटाएं। अनुभव, ज्ञान, पुरुषार्थ, तथा मनोबल के सहयोग से लाभ प्रयासों में वृद्धि हो सकती है।
तुला
आय का विस्तार होने से आपकी खुशियों में वृ्द्धि होगी। किन्तु इस समय में पराक्रम में कमी के योग बने हुए है। दैनिक रोजगार के मामलों में सुधार होगा। आपकी योजनाओं को सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
व्यावसायिक क्षेत्र में अपने ज्ञान में बढ़ोत्तरी करने के लिये विदेशी सम्पर्क काम आ सकते है। संचय को यथावत बनाये रखने के लिये आपको व्ययों पर नियन्त्रण रखना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवादास्पद घटनाक्रम से बचें और सावधानी से आचरण करें।
धनु
उधार दिये गये धन के सन्दर्भ में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। जोश, उत्साह को बनाये रखें। क्रोध करने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किन्तु क्रोध और चिड़चिड़ेपन से बचें।
मकर
व्यावसायिक योजनाएं प्रयास, परिश्रम, विवेक और पुरुषार्थ से पूरी हो संचय का रुप लेगी। नीति—निपुणता से आप अपने प्रतियोगियों को परास्त करने में सफल रहेगें। इस समय आपको आर्थिक प्रयासों में सफ़लता मिलेगी।
कुंभ
उच्चाधिकारी से ताल-मेल उतम होने के कारण व्यावसायिक कार्यो की बाधाओं में कमी होगी। आर्थिक लाभ बाधित होकर प्राप्त होगें। इसलिये आज का दिन मिले जुले परिणाम देने वाला है। कुछ घरेलू सामनों में खराबी आ सकती है।
मीन
आमदनी निरंतर बनी रहेगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेगे। आर्थिक मामलों में संयम से खर्च करें। बजट बिगड़ेगा नहीं। किसी व्यक्ति के माध्यम से आपको उन्नति प्राप्त होगी। जॉब में ट्रांसफर होने का योग बन रहा है।