कन्या
घर हो या कार्यस्थल, सफलता हासिल करने के लिए औरों के साथ स्वयं को भी जुटना होगा। यदि आपका लक्ष्य हकीकत से दूर है तो उसको पाने के लिए हर कीमत पर कोशिश करनी होगी। आमदनी में वृद्धि के योग हैं।
तुला
आप जहां भी धन लगाएं वहां पर सुरक्षा और समयबद्ध लाभ का आकलन हकीकत के अनुसार करें। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। राजनीतिक संबंधों का लाभ हो सकता है। कानूनी अड़चनों का समाधान होगा।
वृश्चिक
आमदनी का प्रवाह अच्छा रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे। जिनसे भी संबंध ख़राब हो गए हैं, उनमें भी मधुरता आएगी। आज शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। किन्तु इस दौरान मित्रों से वैचारिक मतभेद की भी संभावना है।
धनु
आज आपको लाभ प्राप्ति के शुभ अवसर मिलेंगे। इस दौरान आप अपने कार्य को सफलता पूर्वक पूरा कर सकेंगे। छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ दें, तो आज का दिन आपके लिए उत्तम चल रहा है।
मकर
आजीविका संबंधी प्रयासों में इच्छानुरूप सफलता प्राप्त नहीं होगी। लाभ में कमी आएगी। व्यर्थ के विवाद उलझन में डाल सकते हैं। कुछ आर्थिक कारणों से योजनाओं में अड़चनें भी आ सकती हैं लेकिन मेहनत से आप अपना काम पूरा कर पाएंगे।
कुंभ
आज का दिन व्यवसायिक दृष्टि से काफी अच्छा व लाभपूर्ण होगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। आपकी मेहनत और लगन का परिणाम आपको जरूर मिलेगा। नया वाहन या घर खरीद सकते हैं।
मीन
आज रुके हुए काम पूरे होंगे। घर के काम के लिए पैसा खर्च हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में घूम रहे हैं उन्हें जल्द ही रोजगार मिल जाएगा।