अभी-अभी: राहुल गांधी ने भी दिया अमर सिंह को बड़ा झटका….

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के मुखिया व सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अमर सिंह को किस कदर नापसंद करते हैं, ये किसी से छुपा नहीं है। अब इस असर नापसंदगी का असर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी गया है। अखिलेश यादव के साथ मिलकर यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाने और बचाने की कवायद में जुटे राहुल गांधी बजट सत्र के पहले दिन संसद में अमर सिंह से न सिर्फ कन्नी काटते नजर आएं बल्कि उन्हें अनदेखा भी किया।

अभी-अभी: मायावती को चुनौती देने वाली स्वाति सिंह को BJP ने सपा के खिलाफ उताराअभी-अभी: राहुल गांधी ने भी दिया अमर सिंह को बड़ा झटका....

अखिलेश यादव ने जिसको किया अलग अब राहुल भी कर रहे अनदेखा 

मिली जानकारी के अनुसार, अभिभाषण के बाद जब राष्ट्रपति जाने लगे तो अमर सिंह ने राहुल गांधी की ओर बढ़ कर हाथ मिलाने और बात करने की कोशिश की। राहुल ने हाथ तो मिलाया लेकिन तत्काल केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की ओर बढ़ गए।

इस दौरान अमर सिंह वहीं राहुल के पास खड़े रहे। राहुल जब वापस मुड़े तो अमर सिंह ने फिर उनसे बात करने की कोशिश की। लेकिन राहुल फिर उनकी अनदेखी करते हुए सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की ओर बढ़ गए।

दरअसल, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव में शिरकत कर रहें है। बीते दिनों राहुल गांधी  और अखिलेश यादव ने मिलकर नए सिरे से चुनावी प्रचार की नींव भी रखी थी। उस समय मीडिया से मुखातिब होते हुए दोनों ने एक दूसरे के साथ हो लेकर कई सकारात्मक बातें भी कही थी।

ऐसे में शायद राहुल गांधी अपने राजनितिक सहयोगी अखिलेश यादव की पसंद को अपनी पसंद और नापसंद को नापसंद दिखाने की कोशिश कर रहे हों इसीलिए उन्होंने अमर सिंह से बात करना भी ठीक न समझा हो। ये भी हो सकता है कि अमर सिंह से बात करने को वो अपने गठबंधन पर बुरे असर की तरह देख रहे हों।  

आपको बता दें कि अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव अपने बयान में कई बार बीते दिनों सपा में मची कलह के लिए अमर सिंह को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। इसी कारण पार्टी मुखिया का पद संभालने के बाद अखिलेश यादव ने अमर सिंह को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था।   

Back to top button