अभी-अभी: पाकिस्तान ने अचानक की गोलीबारी, चारो तरफ मचा हड़कंप

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार को फिर पाक सेना ने भारतीय सेना पर गोलीबारी की है।पाकिस्तान ने शुक्रवार की सुबह जम्मू के अरनिया सेक्टर में BSF पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी का BSF ने माकूल जवाब दिया। BSF ने जवाब में भयानक फायरिंग की। जिसकी वजह से कुछ पाकिस्तानी सैनिक अपनी पोस्ट छोड़कर भाग गए।अभी-अभी: पाकिस्तान ने अचानक की गोलीबारी, चारो तरफ मचा हड़कंप

सूत्रों के अनुसार इस गोलीबारी में BSF के कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इससे पहले गुरुवार को हुई एक बैठक में हंसराज अहीर ने कहा कि भारत के धैर्य को कमजोरी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

  यह भी पढ़े: अभी अभी: हुआ बड़ा ऐलान, अब एटीएम से पैसे निकालने पर हर बार चुकाने होंगे इतने रुपए

भारत जल्द ही पाकिस्तान के सीजफायर के उल्लंघन को रोकने के लिए निष्कर्ष पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सेना अच्छी तरह से काम कर रही है। हम किसी भी नागरिक को चोट नहीं पहुंचाना चाहते।

उल्लेखनीय है कि अहीर ने भारतीय जनता पार्टी के नेता यशवंत सिन्हा और जनता दल-संयुक्त के शरद यादव की ओर से दिए गए बैठक करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक जो इस तरह की चिंता को लेकर आगे आ रहा है हमे उसका स्वागत करना चाहिए।

Back to top button