क्या आपके शहर में भी राम नवमी के दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें

 डिजिटल बैंकिंग का चलन के बावजूद अभी भी बहुत से लोग फिजिकल बैंकिंग पर काफी ज्यादा निर्भर रहते हैं। अगर आप भी उन लोगों से हैं, तो आपको बुधवार यानी 16 अप्रैल के बैंक हॉलिडे की जानकारी होनी चाहिए। इस दिन राम नवमी के चलते बैंकों में अवकाश (Bank holiday on Ram Navami 2024) रहेगा।

देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक अमूमन राष्ट्रीय छुट्टियों के मौके पर बंद रहते हैं। हालांकि, कुछ क्षेत्रीय त्योहार होते हैं, जिन्हें किसी खास राज्य में बड़े स्तर पर मनाया जाता है, तो उसके लिए अलग से भी छुट्टी होती है।

रामनवमी पर किन जगहों के बैंक बंद रहेंगे

रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, रामनवमी के मौके पर बुधवार, 17 अप्रैल को सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों में अवकाश रहेगा। राम नवमी का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था।

इस दिन कई राज्यों में बैंक हॉलिडे (Bank Holiday) होता है। बैंक हॉलिडे की लिस्ट को आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट- https://www.rbi.org.in/ पर जाकर भी देख सकते हैं।

रामनवमी के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर,लखनऊ, पटना, रांची, शिमला, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग का कर पाएंगे इस्तेमाल

बैंक हॉलिडे की वजह से आपका लेनदेन प्रभावित नहीं होगा। आप नेट बैंकिंग के साथ फोनपे और गूगलपे जैसे पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करके ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। अगर कैश की जरूरत है, तो उसके लिए ATM इस्तेमाल कर सकते हैं।

अप्रैल 2024 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट

अप्रैल में राम नवमी के अलावा भी चार दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा गरिया त्योहार भी है। आइए जानते हैं कि बैंक किस दिन को बंद रहेंगे।

20 अप्रैल 2024- गरिया पूजा की वजह से अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल 2024- रविवार को देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

27 अप्रैल 2024- चौथा शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

28 अप्रैल 2024- रविवार की छुट्टी के चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Back to top button