अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, नगर को 1090 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां साकेत महाविद्यालय में बनाए गए हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने के लिए गए। दर्शन के बाद साकेत महाविद्यालय वापस आकर हेलीकॉप्टर से राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री की ओर से 1090 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान संत और महंतों से भी मुलाकात की।

मुख्यमंत्री किसान मेला व प्रदर्शनी का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी की ओर से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चयन पत्र वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, लोकसभा चुनाव संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी व पूर्व विधायक गोरखनाथ मौजूद रहे।

Back to top button