नौसेना के एडमिरल्स के कंधों पर लगे एपॉलेट्स के डिजाइन बदले

पीएम मोदी द्वारा नौसेना दिवस पर की गई घोषणा आज अमल में आ गई है। घोषणा के अनुसार, आज भारतीय नौसेना ने एडमिरल्स एपॉलेट्स के नए डिजाइन का अनावरण कर दिया है।

एडमिरल के कंधों पर नए डिजाइन के एपॉलेट्स
पीएम मोदी ने सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस 2023 के दौरान घोषणा की थी कि अब सभी एडमिरल के कंधों पर नए डिजाइन के एपॉलेट्स होंगे। ये एपॉलेट्स छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित हैं। पीएम ने कहा था कि ये नया डिजाइन नौसेना ध्वज से लिया गया है और हमारी समृद्ध समुद्री विरासत को दर्शाता है।

भारतीय नौसेना ने क्या कहा
भारतीय नौसेना ने कहा कि नए डिजाइन को अपनाना पंच प्राण के दो स्तंभों को मानना है। पहला ‘विरासत पर गर्व’ और दूसरा ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Back to top button