आज हम आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत चर्च के बारे में बताने जा रहे है। इन्हें देखकर आपकी आंखे खुली रह जाएंगी। इन चर्च को हर ट्रेवल लवर को जरूर घूमने जाना चाहिए। इन चर्च में ना सिर्फ ईसाई लोग बल्कि दुनियाभर से अनेक धर्मों के लोग श्रद्धा से जाते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें इनके बारे में।
दुओमो दी मिलानो
यह विशाल चर्च इटली में है। यह चर्च दुनिया के सबसे बड़े चर्चों में से एक है। अपनी सुंदरता से यह चर्च हर किसी को अपनी और आकर्षित कर लेता है। यह चर्च प्रार्थना के लिए एक विशेषाधिकृत स्थान है, जहां लोग बिशप्स की स्मृति और शिक्षाओं का अध्ययन करने जाते हैं।
ला सग्रडा फमिलिअ
ला सग्रडा फमिलिअ चर्च स्पेन में है। यह दुनिया के प्राचीन चर्च में से एक है। यह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस चर्च का निर्माण 1882 में हुआ था। लेकिन इसे पूरी तरह से 7 नवंबर 2010 को खोला गया था। चर्च की सुंदरता को देखते हुए इसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।
चर्च ऑफ द नेटिविटी
यह चर्च बेथलेहेम, पलेस्तीनिअन टेरिटरीज में है। सुंदर और विशाल होने के साथ साथ यह चर्च ऐतिहासिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि इसी जगह का यीशु का जन्मस्थान माना जाता है।
संत बेसिल कैथेड्रल
यह चर्च रूस के मोस्को में है। इस चर्च का निर्माण 1555 से लेकर 1561 के समय में किया गया था। यह चर्च मास्को की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह इतना सुंदर है कि इसे भी यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में गिना जाता है।
लास लाजास सेंचुरी
कोलम्बिया का ये चर्च 1916 से 1949 के बीच में बनाया गया था। इस चर्च की खास बात ये है इसे नदी के ऊपर बनाया गया है। जिसे देखकर ही आपको बहुत अच्छा लगेगा। अगर आप इन छुट्टियों को कही शांति में जाकर मनाना चाहते है, तो आप इस जगह का चयन कर सकते हैं। इस चर्च के साथ एक कहानी भी जुड़ी है। कहा जाता है कि यहां पर मैरी खुद प्रकट हुई थीं।