18 अक्टूबर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— पारिवारिक जीवन में आनन्द और प्रेम रहेगा। भविष्य के लिए योजनायें बना सकते हैं। आज कीमती आभूषणों और सामानों को सुरक्षित रखें। जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। नये कार्य शुरू करने के लिये दिन उपयुक्त है।10 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: सूर्य की कृपा से इन राशियों के लिए शुभ होगा रविवार का दिन

वृषभ राशिफल— आज आपके प्रतिद्वंदी सक्रिय हो सकते हैं। दिन स्फूर्तिदायक और प्रसन्नतापूर्वक बीतने वाला है। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता बढ़ने वाली है। कारोबार में वृद्धि के लिए ऋण लेने का विचार बना सकते हैं।

मिथुन राशिफल— आज धर्म-कर्म में रूचि जागृत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण स्थिति अनुसार उचित फैसला लेने में मुश्किल होगी। सन्तान की शिक्षा को लेकर योजना बना सकते हैं।

कर्क राशिफल— आज पुराना फँसा हुआ धन वापस मिल सकता है। उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ने की आशंका है। व्यापारियों को मुनाफे के सौदे प्राप्त होंगे। सन्तान की प्रगति से गर्व की अनुभूति होगी। विवाहोत्सुक जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह राशिफल— ऑफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से कुछ अनबन हो सकती है। ऑफिस में आपकी पदोन्नति हो सकती है। पुराने प्रोजेक्ट्स में अतिरिक्त निवेश करना पड़ेगा। उच्चाधिकारियों से सम्पर्क मजबूत होगा।

कन्या राशिफल— वाणी में अहंकार के बजाय विनम्रता को महत्व दें। माता-पिता द्वारा आपको प्रोत्साहन प्राप्त होगा। आज काम भावना बलवान रहेगी। परिवार में खुशहाली और परस्पर सहयोग का भाव होगा। ऑफिस में बॉस आपको अतिरिक्त कार्य सौंप सकता है।

तुला राशिफल— शरीर में आलस्य और थकान की प्रधानता होगी। अनावश्यक कटु वचन से बचने का प्रयास करें। अचानक से धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। स्वीमिंग पुल और नदियों में स्नान करने से बचें। नये निवेश के लिये समय शुभ नहीं है।

वृश्चिक राशिफल— आज कोई चोंट-चपेट लग सकती है। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद हो सकता है। शत्रुओं के षड्यंत्र को विफल कर देंगे। नौकरी में समस्या आ सकती है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

धनु राशिफल— परोपकार की भावना आपमें विकसित होगी। लोगों की खूब मदद करेंगे। गृहस्थ जीवन की समस्यायें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

मकर राशिफल— शिक्षा क्षेत्र में नौकरी के अवसर तलाशने वालों को आज सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके आत्मविश्वास की प्रशंसा होगी। अपने मन की भावनाओं को सोशल मीडिया में व्यक्त कर सकते हैं। आपकी बुद्धिमता की प्रशंसा होगी।

कुम्भ राशिफल— परिवार में झगड़े और कलह उत्पन्न हो सकती है। सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें। वाहन तेज गति से चलाने से बचें। जज्बातों में बहने के बजाय विवेकपूर्ण कार्य करें।

मीन राशिफल— समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। पेट में कब्ज की समस्या हो सकती है। आवश्यक कार्यों को टालने के बजाय शीघ्रता से पूर्ण कर लें। इष्ट मित्रों से मुलाकात होगी।

Back to top button