1 नवम्बर 2019 का राशिफल, इन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नही है नवम्बर का महीन

मेष राशिफल— अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना आपकी सही बात भी गलत समझी जायेगी। आपकी काबिलियत का समाज में यशोगान होगा। कार्यक्षेत्र में आपके संवेदनशील व्यवहार से सहकर्मी कुछ असहज हो सकते हैं। पिता के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे और बातें शेयर करेंगे। आज अध्ययन में व्यस्त रहने वाले हैं।राशिफल

वृषभ राशिफल— परिवार में सुखदायी माहौल रहने वाला है। लेकिन प्रोफेशनल लाइफराशिफल उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। काफी मेहनत के बाद भी अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में अलग-थलग न पड़ें, इसका ध्यान रखें। प्रेम-सम्बन्ध में धोखा हो सकता है।

मिथुन राशिफल— शारीरिक और मानसिक रूप से सन्तुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी ताजगी और स्फूर्ति साफ़-साफ़ देखने को मिलेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल और प्रसन्नतापूर्वक रहेगा। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए आदर्श दिन है।

कर्क राशिफल— विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। बैंक से ऋण प्राप्त हो सकता है। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में श्रमसाध्य सफलता मिलने के योग हैं। भाई-बहनों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। ट्रैफिक के नियमों का सख्ती से पालन करें।

सिंह राशिफल— आय में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। अपनी बुद्धिमत्ता से कठिन कार्य भी आसानी से कर पाने में सफल रहेंगे। कला, साहित्य और संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष उपहार लेकर आया है। प्रेमी या प्रेमिका के साथ फुर्सत के पल बिताने का प्रयास करेंगे। कारोबार में अच्छी तरक्की देखने को मिलेगी।

कन्या राशिफल— घर में छोटी से बात पर झगड़ा हो सकता है। दफ्तर में कार्य में मन नहीं लगेगा। शरीर में दर्द और आलस्य की वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण दस्तावेजों में कुछ तकनीकी खामियाँ सामने आ सकती हैं। अचानक से कोई शुभ या अशुभ घटना देखने को मिल सकती है।

तुला राशिफल— समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सम्मान दोनों ही बढ़ेगा। तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। कारोबार को लेकर थोड़ी भागदौड़ रहेगी, लेकिन थकान फिर भी नहीं होगी। आज ऐसे सम्पर्क विकसित होंगे जो जीवन भर आपका साथ देंगे।

वृश्चिक राशिफल—  आज लोग आपसे उधार माँग सकते हैं। लेकिन आज उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा, इसकी उम्मीद कम ही है। परिवार में कोई भितरघात कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। व्यापारियों को बड़ा लाभ होगा। जबान फिसलने से रिश्तों में दरार आ सकती है।

धनु राशिफल— चहुँमुखी सफलता के योग बन रहे हैं। आज आपके व्यक्तिव में काफी सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस का माहौल सकारात्मक ऊर्जा से युक्त रहेगा। वरिष्ठ लोगों से महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ कड़वाहट पैदा हो सकती है।

मकर राशिफल— आज मनोबल में कमी आ सकती है। मन मुताबिक परिणाम न मिलने से हताशा रहेगी। आकस्मिक दुर्घटना होने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलायें। अनावश्यक धन का अपव्यय होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय उलटे पड़ सकते हैं।

कुम्भ राशिफल— आज नये कार्यों का शुभारम्भ कर सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन होने की सम्भावना है। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते की बात चल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन राशिफल— आज आपको कार्यक्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान मिल जायेगा। अटके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं। पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे। घर के बड़ों से आपको प्रोत्साहन और आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे।

Back to top button