राफेल विवाद पर शिवराज ने कांग्रेस को दिया शायराना जवाब, ‘सर्दी, खांसी न मलेरिया हुआ….. ये गया यारो

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने समर्थकों के बीच मामा के नाम से चर्चित शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज में कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। इस बार राफेल विवाद के बीच उनका एक ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है।राफेल विवाद पर शिवराज ने कांग्रेस को दिया शायराना जवाब, 'सर्दी, खांसी न मलेरिया हुआ..... ये गया यारो

शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष के सियासी बवंडर पर तंज कसते हुए रात करीब पौने ग्यारह बजे पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि सर्दी, खाँसी न मलेरिया हुआ, ये गया यारों इसको रॉफेलेरिया हुआ!’ सोशल मीडिया पर लोग इस ट्वीट का अपने हिसाब से मायने निकाल रहे हैं।

गौरतलब है कि अखबार में राफेल डील पर रिपोर्ट सामने आने के बाद यह मामला फिर गरमा गया है। राहुल गांधी जहां इस रिपोर्ट को सत्तापक्ष को घेरने का मौका मान रहे हैं। वहीं सत्ता पक्ष अखबार पर अपने एजेंडा के हिसाब से खबर प्रस्तुत करने का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि आप रॉबर्ट वाड्रा और चिदंबरम की जांच कीजिए, मगर राफेल पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए। इसके जवाब में रक्षामंत्री ने लोकसभा में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की ओर से विषयों के बारे में समय-समय पर जानकारी लेना हस्तक्षेप नहीं कहा जा सकता है।

Back to top button