यूपी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कहा…

कांग्रेस और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर पहुंची पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के तेवर काफी तीखे थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर करारा प्रहार किया।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पटरी पर लाने के प्रयास में लगीं कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। यह आकंड़ा क्राइम रिकार्ड ब्यूरो का है। यह तो बेहद शर्मनाक है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके बारे में कुछ ठोक करना चाहिए। बेटी बचाओ अभियान’ के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भर में घूमते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में रोज हत्याएं हो रही हैं। लोगों को दिनदहाड़े जिंदा जलाया जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। अब सरकार को बहानेबाजी बंद करनी चाहिए और इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए।

अयोध्या में दीपोत्सव मेला को राज्य मेला का दिया दर्जा, पढ़े पूरी खबर…

प्रियंका गांधी मंगलवार से रायबरेली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के दो दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिकरत करेंगी। कांग्रेस की इस कार्यशाला में प्रियंका नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करेंगी। इसके साथ ही नई कमेटी के हर सदस्य को विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और उनसे रोजाना रिपोर्ट तलब की जाएगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गठित होने के बाद पदाधिकारियों को सबसे पहले उपचुनावों जगह जगह जिम्मेदारी दी गई। उनको प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए 22 अक्टूबर को रायबरेली बुलाया गया है।प्रशिक्षण शिविर भुएमऊ गेस्ट हाउस में शुरू हो रहा है। वह दोनों दिन गेस्ट हाउस में ही रहेंगी। एसपीजी रविवार को ही गेस्ट हाउस आ गई है।

लखनऊ से रायबरेली सड़क मार्ग से आने के दौरान प्रियंका गांधी ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बछरावां की सरहद पर प्रसिद्ध चुरुवा हनुमान मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनको घेर लिया। 

Back to top button