मोर के आंसू पीकर ही गर्भवती हो जाती है मोरनी, इसके पीछे का ये बड़ा रहस्य बंद कर देगा आपकी बोलती…

मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हर जीव प्रजनन के लिए मिलन करते हैं। सभी विकसित प्राणियों में लेंगिक प्रजनन पाया जाता है। हमारे समाज में लेंगिक प्रजनन के बारे में बात करने पर बंधन होता है। इसी कारण से मादा के गर्भवती होने के कई अलेंगिक कारण दिए जाते है।
आंसू पीकर नहीं मिलन से गर्भवती होती है मोरनी
विज्ञान के अनुसार मोर और मोरनी का मिलाप भी किसी आम पक्षी की तरह ही होता है हालांकि वे काफी गुप्त तरीके से मिलाप करते हैं जिसके कारण यह दृश्य देखने को कम मिलता है। प्रकृति में प्रजनन के लिए मिलाप आवश्यक है इसके बिना अंडे का निषेचन संभव नहीं। 
जिस समय इनका मिलाप होता है नर पक्षी मादा की पीठ पर सवार होता है और दोनों प्रबलता के साथ अपने ‘क्लोका’ एक छिद्र जिसके जरिये वे मल उत्सर्जन करते हैं उसे खोलते हैं इसी छिद्र के जरिये नर पक्षी अपना वीर्य मादा के शरीर में प्रत्यारोपित करता है।
Back to top button