किन्नर ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो मार दी गोली

नई दिल्ली। निजामुद्दीन थाना इलाके में किन्नर ने संबंध बनाने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसके पेट में गोली ही मार दी। किन्नर एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। सागर ने बताया कि उसने साथी चंद्रकांत के साथ लड़की समझकर किन्नर को लिफ्ट दी थी। वे उसे त्रिलोकपुरी से बारापूला फ्लाईओवर पर ले आए और संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर सागर ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मार दी।
ये भी पढ़े :-फतेहपुर में हुआ सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत अन्य की हालत गंभीर 
सागर ने यह भी बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले मुहल्ले के कुछ लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी थी। उनसे बदला लेने के लिए वह सुंदर भाटी गिरोह में शामिल हो गया। इसमें उसने लूटपाट और उगाही शुरू कर दी। उसने अपनी होंडा अमेजन कार को उबेर में लगा रखा है। फिलहाल वह कैब को वह खुद चलाता था। वारदात के बाद वह कैब को गुरुग्राम में किसी मॉल की पार्किंग में खड़ी करने जा रहा था, ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके। कैब की सीट से पुलिस को खून के धब्बे भी मिले हैं।
ये भी पढ़े :-बिहार : महागठबंधन में सीटों का टला फैसला, फरवरी में होगी घोषणा 
वह राहगीर बयान देने की स्थिति में नहीं था। हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर निजामुद़्दीन थानाध्यक्ष सतेंद्र मोहन की देखरेख एसआई नारासी प्रसाद व सिपाही हंसराम की टीम ने जांच शुरू की। इसी दौरान बदमाश के बारापूला से आने की सूचना मिली।
लाजपत नगर के-ब्लाक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने होंडा अमेजन कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने बेरीकेड में टक्कर मार दी और भागने का प्रयास किया। सिपाही हंसराम ने कार के सामने दूसरा बेरीकेड लगा दिया। कार चालक ने पिस्टल निकाल चलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसके पास से दो पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए। हथियार वह यूपी के मुरादाबाद से लाया था।

Back to top button