‘आगरा की आवाज’ भी बंद

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से संचालित कम्युनिटी रेडियो 90.4 ‘आगरा की आवाज’ भी बंद है। इस पर किसी कार्यक्रम का प्रसारण नहीं किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में कम्युनिटी रेडियो की शुरुआत 30 अक्तूबर 2010 को हुई थी। तत्कालीन कुलाधिपति व राज्यपाल बीएल जोशी ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद से कम्युनिटी रेडियो पर विश्वविद्यालय की गतिविधियों व शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है।
कम्युनिटी रेडियो के समन्वयक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया है। शैक्षणिक संस्थान पहले ही बंद कर दिए गए थे। इससे स्टूडियो खुल नहीं पा रहा है। उनका कहना है कि स्थिति ठीक होने के बाद कुलपति की अनुमति से कम्युनिटी रेडियो के स्टूडियो में शिक्षकों को बुलाकर उनके लेक्चर रिकार्ड कराए जाएंगे और विद्यार्थियों को समय सारिणी भेजकर सुनने के लिए कहा जाएगा। इससे विद्यार्थिंयों को फायदा मिलेगा।

Back to top button