प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी, गंगा की दुर्दशा पर पीएम मोदी को घेरने की तैयारी

प्रयागराज। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी का पद संभालने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचने पर प्रियंका गांधी वाड्रा का जोरदार स्वागत हुआ। लखनऊ से शाम को निकली प्रियंका गांधी रात में प्रयागराज पहुंच गई हैं। प्रियंका सीधे स्वराज भवन गईं।
ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019 में चौकीदार बना-बिगाड़ सकते हैं चुनावी समीकरण 
आपको बता दें प्रयागराज में कांग्रेसियों ने उनके स्वागत में जगह-जगह पर पोस्टर व बैनर लगाए हैं। इनमें लिखा गया है कि ”मां गंगा ने बुलाया,, बेटी प्रियंका चली आई।” 2019 लोकसभा चुनाव के तहत आज प्रियंका गांधी वाड्रा का लखनऊ के बाद प्रयागराज में रहने का कार्यक्रम है।
ये भी पढ़ें :-BJP के सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द, पर्रिकर की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे गृह मंत्री राजनाथ 
जानकारी के मुताबिक रविवार को लखनऊ से इलाहाबाद पहुंची प्रियंका गांधी स्वराज भवन गईं. जहां उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किए।उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”स्वराज भवन के आंगन में बैठे हुए वह कमरा दिख रहा है जहाँ मेरी दादी का जन्म हुआ। रात को सुलाते हुए दादी मुझे जोन ऑफ आर्क की कहानी सुनाया करती थीं. आज भी उनके शब्द दिल में गूँजते हैं।कहती थीं- निडर बनो और सब अच्छा होगा।”

स्वराज भवन के आँगन में बैठे हुए वह कमरा दिख रहा है जहाँ मेरी दादी का जन्म हुआ। रात को सुलाते हुए दादी मुझे जोन ऑफ आर्क की कहानी सुनाया करती थीं। आज भी उनके शब्द दिल में गूँजते हैं। कहती थीं- निडर बनो और सब अच्छा होगा। pic.twitter.com/q8Ecdb2RsL
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 17, 2019

Back to top button