आप छोड़ चुके अशोक तंवर भाजपा में शामिल

अशोक तंवर ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले वे कांग्रेस में थे। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद और हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहा था। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के साथ राजनीतिक मतभेद और पार्टी में खींचतान के बाद अशोक तंवर ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। 

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहे। 

तंवर के इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में कुछ लोगों ने पार्टी से इस्तीफा दिया। हालांकि इसमें कोई बड़ा नाम शामिल नहीं था। इन समर्थकों को तंवर ने ही पार्टी में शामिल करवाया था। इस्तीफा देने वालों में विंग के पदाधिकारी शामिल हैं।

तंवर ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे कांग्रेस और आप के गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया था। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी उन्हें सिरसा या लोकसभा से चुनाव में उतार सकती है। दोनों ही सुरक्षित सीटें हैं। इसलिए दोनों में से किसी एक सीट पर उनके लिए विचार कर सकती है।

Back to top button