सीएम बनने के बाद नायब सिंह सैनी का पहला दिल्ली दौरा

मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी का पहला दिल्ली दौरा है। नायब सिंह सैनी आज दिल्ली सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रदेश कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों के विभागों को बंटवारे समेत कई अहम विषयों पर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे।

बता दें कि हरियाणा में नव गठित नायब सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में अभी तक 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक आज भाजपा सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है।

Back to top button