अमेरिका ने दो दशकों में पहली बार चीन की बजाय मेक्सिको से ज्यादा सामान खरीदा

मेक्सिको 20 वर्षों में पहली बार अमेरिका के आधिकारिक आयात में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए चीन से आगे निकल गया है। यह महत्वपूर्ण बदलाव इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि कैसे अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के चलते दोनों देश के बीच व्यापार में परिस्थितियां बदल रही हैं। चीन के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका का व्यापार घाटा पिछले साल काफी कम हो गया।

दो दशकों में पहली बार अमेरिका ने चीन की तुलना में मेक्सिको से अधिक सामान खरीदा है। बुधवार को जारी नए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। दूसरे शब्दों में कहें तो मेक्सिको 20 वर्षों में पहली बार अमेरिका के आधिकारिक आयात में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए चीन से आगे निकल गया है।

अमेरिका और चीन के बीच बदली व्यापार की स्थिति 

यह महत्वपूर्ण बदलाव इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि कैसे अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के चलते दोनों देश के बीच व्यापार में परिस्थितियां बदल रही हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि चीन के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका का व्यापार घाटा पिछले साल काफी कम हो गया।

अमेरिका को मेक्सिकन निर्यात लगभग लगा  427.4 बिलियन डॉलर रहा 

यह 20 प्रतिशत गिरकर 427.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका को मेक्सिकन निर्यात लगभग पिछले साल के समान ही 475.6 बिलियन डॉलर रहा। अमेरिकी उपभोक्ताओं और व्यवसाइयों ने आटो पा‌र्ट्स, जूते, खिलौने और कच्चे माल के लिए चीन की बजाय मेक्सिको, यूरोप, दक्षिण कोरिया, भारत, कनाडा और वियतनाम का रुख किया।

वस्तुओं और सेवाओं में संयुक्त राज्य अमेरिका का कुल व्यापार घाटा( निर्यात घटाकर आयात)18.7 प्रतिशत कम हो गया है। वैसे कुल मिलाकर डालर की मजबूती के चलते दुनिया में अमेरिकी निर्यात 2023 में उससे पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा बढ़ा।

Back to top button