इस करोड़पति का बेटा है हत्या का आरोपी, साइकिल चोरी में गया था जेल

पटना. बिंदी यादव इन दिनों जेल में बंद है। आदित्य सचदेवा हत्याकांड में आरोपी रॉकी यादव के पिता बिंदी की पहचान गया जिले के दबंग नेता के रूप में थी। अपनी ताकत के बल पर बिंदी ने पत्नी मनोरमा देवी को MLC बनवा दिया था। बिंदी को इंट्री माफिया भी कहा जाता था। वह झारखंड से बिहार आने वाले ट्रकों से रंगदारी वसूलता था।
This millionaire son is accused of murder, cycling was in the theft

 साइकल चोर से बना करोड़पति…

– बिहार के गया जिले के अपराधी बिंदी को बिंदेश्वरी प्रसाद यादव के नाम से भी जाना जाता है। बिंदी का क्राइम रिकॉर्ड काफी लंबा है। 1980 तक बिंदी एक मामूली क्रिमिनल था। पहली बार उसे साइकिल चोरी के आरोप में अरेस्ट किया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे बिंदी अपराध की दुनिया आगे बढ़ता गया। 

– 1990 में बिंदी ने बच्चू नाम के अपराधी से हाथ मिलाया और फिर करीब तीन साल तक आपराधिक घटना को अंजाम देता रहा।
– धीरे-धीरे बिंदी और बच्चू के अपराध के चर्चे होने लगे। इस दौरान बिहार में लालू यादव की सरकार थी।

Back to top button