राजस्थान राज्यसभा में जाएंगे मंत्री अल्फोंस, BJP ने बनाया कैंडिडेट

जयपुर.उपराष्ट्रपति निर्वाचन के बाद एम. वेंकैया नायडू के इस्तीफे से खाली हुई राज्य सभा की सीट के लिए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। वे वर्तमान में किसी भी सदन से सदस्य नहीं हैं। राज्य में राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी हो जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 6 नवंबर है। मतदान 16 नवंबर को होगा। जिसमें 199 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अल्फोंस की जीत तय है और, उनके राज्यसभा में जाते ही केंद्र सरकार में प्रदेश कोटे से मंत्रियों की संख्या बढ़कर 7 हो जाएगी। उपचुनाव में निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल चार जुलाई, 2022 तक रहेगा।

राजस्थान राज्यसभा में जाएंगे मंत्री अल्फोंस, BJP ने बनाया कैंडिडेट

केंद्रीय मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी बढ़ जाएगी

वेंकैया नायडू प्रदेश से राज्यसभा सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। वर्तमान में राजस्थान से 6 मंत्री (सभी राज्य मंत्री) है। अल्फोंस के राज्यसभा में जाने से केंद्र में प्रदेश का प्रतिनिधित्व बढ़ जाएगा। अल्फोंस को प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

इसे भी देखें:- विकास के लिए चलाई गयी परियोजनाओं को ‘अटकाना’, ‘लटकाना’ और ‘भटकाना’ ही कांग्रेस की ‘कार्यसंस्कृति’: PM मोदी

2 सीटों पर छह महीने में फिर होंगे चुनाव

प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों में से एक रिक्त है और 7 पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस काबिज है। कांग्रेस सदस्य अभिषेक मनु सिंघवीएवं नरेंद्र बुढ़ानिया का कार्यकाल अगले साल अप्रैल में पूरा हो रहा है। भाजपा के पास विधायकों की संख्या इतनी है कि इन दोनों का फिर से राज्यसभा जाना मुश्किल हो जाएगा। भाजपा राज्यसभा में अपने दो और नेताओं को भेज सकेगी।

Back to top button