9000 करोड़ का कर्ज न चुकाने के जुर्म में आज लंदन की एक अदालत में पेश होंगे माल्या

गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या प्रत्यर्पण की सुनवाई शुरू होने के बाद सोमवार को लंदन की एक अदालत में पेश होंगे। माल्या को धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में स्कॉटलैंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद माल्या 6.50 लाख पाउंड के बेल बांड पर रिहा हुए थे। अपने खिलाफ प्रत्यर्पण की सुनवाई शुरू होने पर माल्या लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर के मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होंगे।
9000 करोड़ का कर्ज न चुकाने के जुर्म में आज लंदन की एक अदालत में पेश होंगे माल्या61 वर्षीय माल्या मार्च 2016 में भारत छोड़कर ब्रिटेन में निर्वासित जीवन बीता रहे हैं। माल्या पर भारत में विभिन्न बैंकों के 9000 करोड़ रुपये का लोन बकाया है। पूर्व राज्यसभा सांसद माल्या अदालत में अपनी पहली पेशी के दौरान कई बार मीडिया से यह कह चुके हैं कि उन्होंने भारत में ‘कुछ भी गलत नहीं किया। उनके खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। इस सुनवाई के बाद ही यह तय होगा कि माल्या को कानूनी रूप से भारत भेजा जा सकता है या नहीं।

बता दें कि अगर माल्या का भारत प्रत्यर्पण होता है तो उसे मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। 

 
Back to top button