अप्रैल में होंगे गेस्ट फैकल्टी के लिए इंटरव्यू, चेक करें डेट सहित फुल शेड्यूल

सांची बौद्ध- भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की ओर से गेस्ट फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तारीख की घोषणा हो चुकी है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी की गई डेट्स के अनुसार, इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 3 और 4 अप्रैल, 2024 को किया जाएगा। इन दो दिनों में आयोजित होने वाले साक्षात्कार अलग-अलग सब्जेक्ट्स के लिए कंडक्ट कराए जाएंगे। उम्मीदवार पोर्टल पर www.sanchiuniv.edu.in पर जाकर इससे जुड़ी सूचना को प्राप्त कर सकते हैं।

योग और हिंदी सहित अन्य विषयों के लिए होंगे इंटरव्यू

जारी शेड्यूल के मुताबिक, 3 अप्रैल, 2024 को सुबह 11 बजे से अल्टरनेटिव एजुकेशन एंड होलिस्टिक डेवलपमेंट, इंग्लिश, बुद्धिस्ट फिलॉसफी, वैदिक स्टडी सब्जेक्ट्स के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, 4 अप्रैल, सुबह 11 बजे इंडियन फिलॉसफी, इंडियन पेंटिंग, योग और हिंदी विषयों के लिए साक्षात्कार आयोजित होंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक और पात्रता से जुड़े सभी नियमों और शर्तों को पूरा करने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सभी शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य डॉक्यूमेंट्स को अपने साथ लेकर जाएं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि अगर कोई भी डॉक्यूमेंट्स लेकर नहीं जाते हैं तो उनको आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए वे सभी दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जाएं। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस वैकेंसी के लिए 14 अप्रैल, 2024 तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी।

Back to top button