हरियाणा: नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो रिटायर्ड SI के बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

रोहतक शहर की आजादगढ़ कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या इसलिए कर दी कि वह उसे नशा करने के लिए पैसे नहीं दे रही थी। घटना की सूचना पर अर्बन स्टेट थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फिलहाल आरोपी हत्यारा बेटा मौके से भाग गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस से रिटायर्ड एसआई रणवीर पहलवान अपनी पत्नी सुनीता और बेटे अश्वनी के साथ आजादगढ़ की उत्तम नगर कॉलोनी में रहता है। बेटा अश्वनी नशे का आदी था। परिवार उसकी इस आदत से परेशान था। अश्विनी ने मां से नशे के लिए पैसे मांगे थे जो मां सुनीता ने देने से मना कर दिया। इसके चलते मां बेटे में विवाद हो गया। इस विवाद में अश्विनी ने तेजधार हथियार से गला रेत कर अपनी मां सुनीता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि यह बताया जा रहा है कि महिला का बेटा नशे का आदी था और इस पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। फिलहाल उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है। 

Back to top button