हरियाणा : बेटे नवीन के बाद मां सावित्री जिंदल ने भी छोड़ी कांग्रेस

हिसार उद्योगपति एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल के बाद अब उनकी मां सावित्री जिंदल भी कांग्रेस ने छोड़ दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से दी। सावित्री जिंदल आज भाजपा में शामिल होंगी।

मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है।

हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं । कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन…

बताया जा रहा है कि सावित्री जिंदल आज हिसार में भाजपा में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री नायाब सैनी सावित्री जिंदल के भाजपा में शामिल होने के वक्त हिसार में रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी हिसार जाएंगे। 11 बजे जिंदल हाउस पहुंचेंगे। वहीं नवीन जिंदल होली से पहले भाजपा में शामिल हो चुके हैं। नवीन जिंदल को भाजपा ने कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

ओमप्रकाश ने जिंदल ग्रुप की स्थापना की

बता दें कि सावित्री जिंदल हिसार की रहने वाली हैं। उनके पति ओमप्रकाश जिंदल ने जिंदल ग्रुप की स्थापना की थी। देश-विदेश में इस ग्रुप का बड़ा कारोबार है। पहले ओमप्रकाश जिंदल ही ग्रुप को संभालते थे, लेकिन 2005 में हरियाणा में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह से उनका निधन हो गया था। इसके बाद से ही जिंदल ग्रुप की कमान सावित्री जिंदल संभाल रही हैं। उनके पति ओमप्रकाश जिंदल हुड्‌डा सरकार में मंत्री रहे हैं। निधन के वक्त भी वे सरकार में मंत्री थी। इसके बाद सावित्री जिंदल ने खुद हिसार से विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसके अलावा उनके बेटे नवीन जिंदल पहली बार 2004 में कांग्रेस की टिकट पर कुरुक्षेत्र से सांसद बने। 2009 में लगातार दूसरी बार फिर से सांसद बने। इसके साथ ही 2013 में सावित्री जिंदल पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहीं। 2014 में सावित्री जिंदल और नवीन जिंदल दोनों चुनाव हार गए। इसके बाद से ही वे राजनीति से दूर हैं।

Back to top button