पंजाब में अफीम की खेती का पर्दाफाश

फाजिल्का : सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने फाजिल्का जिले में गैर-कानूनी अफीम की खेती के एक रैकेट का पर्दाफाश किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने लगभग 14.470 किलो अफीम के पौधे बरामद किए हैं। उन्हें संयुक्त ऑप्रेशन के दौरान बॉर्डर पर चक्क खेवा ढाणी के पास एक खेत में धनिये के साथ अफीम की खेती का पता चला।

जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली थी कि फाजिल्का के सीमावर्ती इलाके में बड़े स्तर पर पोस्त की खेती की जा रही है। इसके बाद उक्त जगह पर रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे पंजाब पुलिस आज फाजिल्का कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ करेगी।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को बी.एस.एफ. ने पंजाब के तरनतारन जिले में करीब 3.306 किलोग्राम का संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया था। इस कार्रवाई के दौरान जवानों ने तरनतारन जिले के गांव मेहदीपुर के पास बोदल साहा पीर बाबा की दरगाह के पास एक संदिग्ध काले रंग का बैग बरामद करने में सफफता हासिल की है। जांच करने पर बैग में 3 सफेद पैकेट (कुल वजन लगभग 3.306 किलोग्राम) पाए गए, जिनमें हेरोइन होने का संदेह है।

Back to top button