दिल्ली के 5 स्टार होटल में NRI महिला से दुष्कर्म

 दिल्ली के 5 स्टार होटल में एक NRI महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में कंपनी के CEO पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल,  दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत NRI महिला को कथित तौर पर एक 5 स्टार होटल में लेजाकर उसके साथ  दुष्कर्म किया गया जिसके बाज  कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

  पुलिस के मुताबिक, घटना नयी दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित पांच सितारा एक होटल में 14 सितंबर 2023 को हुई। पुलिस ने बताया कि भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक ने शनिवार रात को शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के रूप में काम करती थी, जिसमें आरोपी सीईओ के पद पर था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसके एक रिश्तेदार का परिचित था और उसने ही पीड़िता को नौकरी दिलाने में मदद की थी। वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button