मुख्यमंत्री मान के घर आज गूंज सकती हैं किलकारियां

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर आज किलकारियां गूंज सकती है। दरअसल उनकी धर्म पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर जो कि गर्भवती है, उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  

बताया जा रहा है कि आज डॉ. गुरप्रीत कौर की डिलीवरी हो सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 26 जनवरी को सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया गया था कि उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 7 महीने की गर्भवती हैं और मार्च महीने में उनके घर खुशी आएंगी।

Back to top button