सतीश कौशिक को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान

सतीश कौशिक (Satish Kaushik) सिनेमा जगत का वो सितारा थे, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से करोड़ों के चेहरे पर मुस्कान लाई। मिस्टर इंडिया के कैलेंडर बनने से लेकर दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर बनने तक, सतीश कौशिक ने अपने अलग-अलग अवतार से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। पिछले साल 66 साल की उम्र में अभिनेता का निधन हो गया था।

सतीश कौशिक का निधन सिनेमा जगत के लिए किसी शॉक से कम नहीं था। हाल ही में, अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने को-स्टार के जाने पर भावुक होते नजर आए। उन्होंने सतीश को याद करते हुए कहा कि वह उनके बहुत करीब थे।

सलमान खान ने सतीश को किया याद
दरअसल, सलमान खान गुरुवार को ‘पटना शुक्ला’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे। अभिनेता ने मीडिया से बातचीत में सतीश कौशिक के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, “यार वो हमारे बहुत क्लोज थे और सबसे अमेजिंग चीज यह है कि उन्होंने अपनी हर, जो-जो प्रोजेक्ट पर वो काम कर रहे थे, वो सब उन्होंने खत्म कर दिए। किसी का भाई किसी की जान में भी वो थे।”

रिलीज हुई सतीश कौशिक की मूवी
‘पटना शुक्ला’ सतीश कौशिक के निधन के बाद रिलीज हुई फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता ने एक जज का किरदार निभाया है। लीगल ड्रामा में रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 29 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है।

मालूम हो किकि 1996 में बेटे के निधन के बाद सतीश और उनकी पत्नी 2012 में फिर से माता-पिता बने थे। सरोगेसी के जरिए दोनों ने एक बेटी का स्वागत किया था। 9 मार्च 2023 को सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। आखिरी बार उन्हें जावेद अख्तर और शबाना आजमी के साथ होली मनाते हुए देखा गया था।

Back to top button