रोजाना 65 लीटर दूध देती है ‘एंडेवर’, USA से मंगाया था सीमन

करनाल। हरियाणा दूध के लिए पूरे देश में फेमस है। ऐसा कुलदीप जैसे कई डेयरी फार्मर की वजह से संभव हो पाया है, जिनकी 3 गाय 26 बार अलग-अलग जगह दूध देने की प्रतियोगिताओं में चैंपियन रह चुकी हैं। कुलदीप की एक गाय हर रोज 60 लीटर दूध देती है। गाय का नाम एंडेवर है।
रोजाना 65 लीटर दूध देती है 'एंडेवर', USA से मंगाया था सीमन
हर 8 घंटे बाद देती है दूध…
– करनाल के दादूपुर गांव के डेयरी फार्मर कुलदीप ने बताया कि उसकी गाय एंडेवर 5 साल की है। वह हर रोज 65 लीटर दूध देती है।

ये भी पढ़े: दो शावकों के आगमन से सरिस्का में खुशी की लहर!

– दूध दिन में तीन बार 8 घंटे के अंतराल के बाद निकाला जाता है। वे सुबह 5 बजे फिर दोपहर 1 बजे और रात को 9 बजे दूध निकालते हैं।
– कुलदीप 27 साल के युवा हैं और पुश्तैनी बिजनेस संभाल रहे हैं। वे अपनी तीन गायों का दूध बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने अभी तक किसी गाय की कीमत नहीं लगवाई है।
– कुलदीप सिंह ने बताया कि इस गाय की नस्ल होल्सटीन फ्रोजन है, जो हॉलैंड की नस्ल है। गाय के लिए उन्होंने यूएसए से सीमन मंगाया था।

 
ये है खुराक
– वे एक गाय को हररोज 35 किलो साइलेज, 20 किलो हरा चारा, 12 किलो फीड, 5 किलो चने खिलाते हैं। इसके अलावा मौसमी सब्जियां भी खिलाते हैं।
 
तीनों गाय जीत चुकी हैं 26 प्रतियोगिता
– कुलदीप की तीनों गाय अभी तक 26 प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। इनमें 2015 में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय पशु मेले, मुक्तसर (पंजाब), दिल्ली व पुस्कर में आयोजित पशु मेले में इनाम जीते हैं।
Back to top button