बालो में हेयर कलर को लम्बे समय तक बनाए रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स…

आजकल बहुत कम उम्र में बाल सफ़ेद होने लगते है। कुछ दिनों बाद ही हेयर कलर का शेड फीका पड़ने लगता है। इसके कारण बाल बहुत ही भद्दे से नजर आने लगते है। इसके बाद आप या तो कुछ नहीं कर सकते या फिर दोबारा उन पर कलर करवा सकते हैं। पर ये आपके बालों के लिए बुरा भी हो सकता है।बालो में हेयर कलर को लम्बे समय तक बनाए रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स...

अपनाएं ये उपाय:

# बाल कलर करवाने के 72 घंटे बाद शैम्पू का इस्तेमाल करें। सही समय पर शैम्पू का इस्तेमाल करने से बालों में जमा गंदगी भी दूर होगी। इसके साथ ही हेयर कलर ज्यादा समय तक आपके बालों में टिका रहेगा।

# कलर करवाने के बाद बालों को सल्फेट-फ्री या कलर्ड हेयर के लिए बेस्ट शैम्पू और फिल्टर पानी का ही इस्तेमाल करें। मगर ध्यान रहे पानी गर्म ना हो क्योंकि इससे बालों के क्यूटिकल्स को क्षति पहुंचती है।

# हेयर कलर को ज्यादा देर तक टिकाए रखने सबसे पहले कंडिशनर लगाएं फिर शैम्पू से बाल धोएं। ऐसा करने से बालों के कलर को कोई नुकसान नहीं होगा।

# घर से बाहर निकलते समय हैट जरूर लगा लें। ऐसा करने से बालों का रंग नहीं बदलेगा। आप चाहें तो बालों पर नारियल तेल लगाकर भी धूप में निकल सकते हैं।

Back to top button