रुबीना दिलैक से लेकर दिशा परमार तक, गर्भावस्था में इन अभिनेत्रियों ने दिखाया खूबसूरत अंदाज

जब भी कोई महिला मां बनती है तो उसे कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। उस दौरान महिलाओं के न सिर्फ शरीर बल्कि विचारों में भी काफी बदलाव होते हैं, जिन्हें संभालना उनके लिए काफी मुश्किल होता है। एक समय तो ऐसा आता है कि गर्भावस्था के दौरान उनका आत्मविश्वास तक डगमगा जाता है। ऐसे में मां के इसी त्याग और समपर्ण को सम्मान देने के लिए मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।

गर्भावस्था के दौरान जब शारीरिक बदलाव होता है तो हर महिला सिर्फ ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती है जो आरामदायक हों लेकिन हाल में कई अभिनेत्रियों में गर्भावस्था के समय में भी अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाकर बाकी महिलाओं को प्रेरणा दी है। उन्होंने अपने लुक्स से ये दर्शाया है कि गर्भावस्था में भी हर तरह के आउटफिट कैरी किए जा सकते हैं। अगर आप भी मां बनने वाली हैं और कपड़े को लेकर संशय में रहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक पर नजर डालें।

रुबीना दिलैक
टीवी की मशहूर बहू रुबीना दिलैक ने हाल ही में दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। बच्चियों के जन्म से पहले वो हमेशा अपने गर्भावस्था लुक्स की तस्वीरें साझा करती रहती थीं। उनके लुक्स लोगों को काफी पसंद आते थे। शॉर्ट ड्रेस से लेकर एक्ट्रेस ने अपने गर्भावस्था के समय में बॉडीकॉन ड्रेस तक पहनी थी।

दिशा परमार
टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने कुछ महीने पहले क्यूट सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने नव्या रखा है। एक्ट्रेस ने अपनी गर्भावस्था में इतने खूबसूरत आउटफिट कैरी किए थे, कि लोग उनकी तस्वीरों पर जनकर प्यार लुटाते थे। अगर आप भी मां बनने वाली हैं तो उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।

दीपिका कक्कड़
भले ही दीपिका कक्कड़ अब टीवी पर नहीं दिखाई देतीं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। उन्होंने अपने गर्भावस्था लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी की हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था।

देबिना बनर्जी
कुछ-कुछ समय अंतराल पर दो क्यूट बच्चियों को जन्म देने वाली अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने अपनी गर्भावस्था में खूबसूरत से लेकर ग्लैमरस अंदाज तक दिखाया था। उनका हर आउटफिट लोगों को पसंद आया था। वो अक्सर एथनिक पहनकर ही अपनी तस्वीरें साझा करती थीं।

इशिता दत्ता
बेटे को जन्म देने से पहले इशिता दत्ता ने न सिर्फ साड़ी बल्कि वेस्टर्न आउटफिट में भी कहर ढाया है। वो प्रेगनेंसी के दिनों में अक्सर फोटोशूट करा के अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं। उनका हर अंदाज लोगों ने काफी पसंद किया था।

गौहर खान
हाल ही में गौहर खान का बेटा एक साल का हो गया। गौहर ने हमेशा की तरह अपनी गर्भावस्था के दिनों में भी अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाया था। उन्होंने अपना फोटोशूट भी कराया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

Back to top button