कंडोम पहनने से पहले जरुर जाने इन 18 बातों के बारे में!

सुरक्षित सेक्‍स के लिए कंडोम बहुत ही जरुरी होता है। कंडोम न सिर्फ एड्स से बचाता है बल्कि अनचाहे गर्भ को भी टालता है। कई बार होता है कि कंडोम को लेकर काफी कॉम्‍पीलिकेशन हो जाती है, जैसे सेक्‍स के दौरान कंडोम का योनी में फंस जाना और फट जाना।सुरक्षित सेक्‍स

ये भी पढ़े: स्तनपान की वजह से नहीं इन वजहों से महिलाओं के स्तन खो देते हैं खूबसूरती

ऐसी घटनाएं तब होती है पुरुष कंडोम के बेसिक को लेकर क्‍लीयर नहीं होते हैं। आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कंडोम को लेकर कुछ ऐसे फैक्‍ट शेयर करेंगे।

जिससे कि आप तनाव मुक्‍त होकर सेक्‍स का आनंद ले सकते हैं। साथ ही कई समस्‍याओं से बच भी सकते हैं। जानिए कंडोम के उपयोग से जुड़ी मुख्य बातें-

फैक्‍ट 1-

कंडोम के पैकेट को दांत से नहीं खोलना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से कंडोम के फटने की सम्भावना बढ़ जाती है।

फैक्‍ट 2-

कंडोम खरीदने पहले उसकी एक्‍सपायरी डेट जरुर देख लें, बिना चैक किए कभी भी कंडोम न खरीदें।

फैक्‍ट 3-

उत्तेजित होने से पहले कंडोम को नहीं खोलना चाहिए क्योंकि उत्तेजित होने के बाद पहले खोले गए कंडोम को पहनने से कंडोम के फटने की सम्भावना बढ़ जाती है।

फैक्‍ट 4 –

कंडोम अच्छी क्वालिटी का हीं खरीदें, सस्ते कंडोम से यौनांगों में संक्रमण भी हो सकता है।

फैक्‍ट 5-

अगर आपने कंडोम गलती से उल्टा पहन लिया है, तो फिर उसे सीधा करके न पहनें… क्योंकि इससे कंडोम में शुक्राणु लग सकते हैं, जिससे गर्भधारण की सम्भावना बढ़ जाएगी।

फैक्‍ट 6-

कंडोम पहनते समय उसमें हवा न भरें, इससे कंडोम के फटने की सम्भावना बढ़ जाती है।

फैक्‍ट 7-

एक बार में Male condom या female condom दोनों में से एक हीं कंडोम का उपयोग करें. दोनों तरह के कंडोम्‍स का उपयोग एक साथ न करें।

फैक्‍ट 8-

कंडोम का उपयोग करते समय किसी तैलीय या चिकनाई का प्रयोग न करें।

फैक्‍ट 9 –

कंडोम का उपयोग हो जाने के बाद उससे पहने न रहें, उसे तुरंत कूड़ेदान मे फेंक दें।

फैक्‍ट 10

यह कभी न सोचें कि कंडोम के उपयोग से आपको सेक्स का पूरा आनंद नहीं मिलेगा।

फैक्‍ट 11 –

बाजार में कई फ्लेवर के कंडोम उपलब्ध हैं, अपनी साथी के पसंद के अनुसार फ्लेवर का चुनाव करें।

फैक्‍ट 12

कंडोम को पर्स में नहीं रखना चाहिए, न हीं इसे सूरज की रोशनी के सम्पर्क में आने देना चाहिए।

फैक्‍ट 13 –

कंडोम का उपयोग करने से पहले यह देख लेना चाहिए कि कहीं यह फटा हुआ तो नहीं है।

फैक्‍ट 14

कंडोम के पैकेट में लिखे निर्देशों का पालन करना चाहिए।

फैक्‍ट 15 –

कंडोम को पैकेट से निकालने के बहुत देर बाद उसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

फैक्‍ट 16 –

एक हीं कंडोम का दोबारा इस्तेमाल भूलकर भी न करें, ऐसा करना बेवकूफी होगी।

फैक्‍ट 17 –

साफ हाथों से हीं कंंडाेम पहनें, अन्यथा आप संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।

फैक्‍ट 18 –

कंडोम पहनने के बाद इसकी नोक पर जगह न छोडें, इससे कंडोम के फटने की सम्भावना बढ़ जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 
Back to top button