पुलिस पड़ी चक्‍कर में, जाली यूरो करंसी संग काबू रोमानियाई लड़की है लड़का

पुलिस ने यहां मनी एक्सचेंजर से एक हजार रुपये के जाली यूरो एक्सचेंज करने के मामले में रोमानिया की लड़की को खन्ना बस स्टैंड के पास से काबू किया। सिटी थाने में पुलिस विचित्र उलझन में पड़ गई कि यह लड़का है या लड़की। हावभाव, कपड़े और आवाज से वह लड़की लग रही थी। पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो पता चला कि वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है। इससे वे ताजुब्‍ब में रह गए जब उसने बताया कि उसने लड़की बनने के लिए आॅपरेशन कराया है और जल्‍द ही लड़की बन जाएगा।

पुलिस पड़ी चक्‍कर में, जाली यूरो करंसी संग काबू रोमानियाई लड़की है लड़का

जानकारी के अनुसार, पुराना बाजार में वेस्टर्न यूनियन के डीलर जेसी गोयल के नाम से संजीव कुमार गोयल की दुकान हैं। उनकी दुकान पर एक विदेशी मूल की लड़की 1000 यूरो बदलने पहुंची। उसने यूरो के बदले 79 हजार रुपये एक्सचेंज कराए। इसके बाद संजीव कुमार गोयल ने लड़की द्वारा दिए यूरो अन्य दुकानदार को भेजे तो पता चला कि वह जाली हैं।

 इसके बाद उन्होंने तुरंत एसएसपी नवजोत सिंह माहल को इस ठगी की जानकारी दी। एसएसपी माहल के निर्देश पर हरकत में आई सिटी पुलिस ने लड़की को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह रोमानिया का रहने वाला लड़का है। उसने लड़के से लड़की बनने के लिए ऑपरेशन कराया है और जल्द ही वह लड़की बनने जा रहा है।एसएचओ सिटी रजनीश सूद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। फिलहाल उसका नाम सिमन बताया जा रहा है और पर्चा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सूद ने कहा कि मेडिकल जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वह लड़का है या लड़की।

 
Back to top button