हाईकोर्ट ने सी.ई.टी. ग्रुप-56 व 57 को छोड़ कर अन्य ग्रुपों की परीक्षाओं के लिए हटाया स्टे

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च्त्च न्यायालय ने सी.ई.टी. ग्रुप-56 व 57 को छोड़कर सी.ई.टी. के अन्य ग्रुपों की परीक्षाओं के लिए स्टे हटा दिया है। परिणामस्वरूप राज्य सरकार अब गुप- सी के 63,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बोल रहे थे।

मनोहर लाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान शहीदों को याद करने के लिए अयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के मामले में हरियाणा को देशभर में बेस्ट परफोर्मिंग स्टेट अवॉर्ड दिया गया है। हरियाणा में लगभग 31 हजार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिग नैटवर्क एंड सिस्टमस (सी.सी.टी.एन.एस.) के तहत हरियाणा पुलिस को देशभर में पहला स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने सदन को यह भी अवगत करवाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हरियाणा के ऊर्जा दक्षता सूचकांक में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए 14 दिसम्बर, 2023 को हरियाणा को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया है। मनोहर लाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शत- प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है।

Back to top button