बड़ा खुलासा, मात्र 500 रूपए में बेचते थे भारत के लोगों की बैंक डिटेल

महज 500 रूपए में भारतीयों के बैंक्स की जानकारी बेचने वाले गिरोह के पाकिस्तानी सरगना को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने इसके साथ इसके दो गुर्गों को भी पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गैंग को लेकर खुलासा किया। गौरतलब है कि, गैंग को लेकर मध्यप्रदेश के नए जिले आगर मालवा के बैंक अधिकारियों ने शिकायत की थी।bank

जिस पर कार्रवाई करते हुए, आरोपियों की तलाश की गई। आरोपियों को मुंबई से पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान, रामकुमार पिल्लई और रामप्रसाद नाडर के तौर पर हुई। ये दोनों ही पाकिस्तानी नागरिक शैख अफजल द्वारा चलाए जा रहे गिरोह के सदस्य थे।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में, एक बैंक अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसका कहना था कि, उसके क्रेडिट कार्ड में बदलाव हो गया है और कार्ड 72401 रूपए से डेबिट हो गया है। यह मामला सायबर सेल पहुंचा जिसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया।

इसे भी पढ़े: पनामा पेपर्स मामले का खुलासा करने वाली पत्रकार की कार में बम विस्फोट होने से हुई मौत

गौरतलब है कि, कई बार पाकिस्तान के नागरिकों को भारत में जाली मुद्रा चलाने के प्रयास में पकड़ा जा चुका है। ये आरोपी सीमा पार से जाली नोट्स का परिवहन करते थे और इन नोट्स को भारत की सीमाओं में भेजकर इन्हें चलन में लाने का प्रयास करते थे। ये नकली नोट बड़े पैमाने पर 2 हजार रूपए के नोट के भी मिले हैं। 

Back to top button