यूपी में अब भीषण गर्मी का कहर शुरू; कल से लू चलने का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब लोगों को फिर से गर्मी सताने लगी है। दोपहर के समय तो इतनी धूप निकल जाती है लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। बढ़ती गर्मी के बीच बीमारियों भी काफी बढ़ रही है। लोग वायरल बुखार और डायरिया से पीड़ित हो रहे है। इसी बीच मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी और लोगों को परेशान करेंगी। साथ ही विभाग ने कल यानी 17 मई से लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है।

कुछ जगहों पर चलेगी गर्म हवा
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 16 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।17 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना जताई गई है। शुकवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में ऊष्ण लहर यानी लू चलने के आसार है। वहीं 18 मई को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर गर्म हवा चलने का भी आसार है।

आने वाले दिनों में तापमान में होगी बढ़ोतरी
बता दें कि कल यानी बुधवार को भी प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ी। पूरे प्रदेश में तेज धूप निकली और लोगों को परेशान किया। बुधवार को दूसरा गर्म शहर आगरा रहा।दोपहर में आगरा का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। सुबह 10 बजे के बाद ही पारा 40 डिग्री को पार कर गया जो शाम 6 बजे तक बना रहा। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी सूरज तपेगा और प्रदेश में गर्म हवाएं चलेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 

Back to top button