हेल्थ न्यूज़: पीठ में दर्द है, तो हो जाएं सावधान! 

यदि आप के पीठ में दर्द होता है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि यह आप के परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आप के पीठ में लगातार दर्द हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। क्योंकि यह गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। यह परेशानी हड्डी और नसों से भी जुड़ा होना चाहिए।

पीठ में दर्द होने का प्रमुख कारण

पीठ दर्द कई कारण हो सकता है। आप के बैठने का तरीका भी पीठ दर्द का कारण हो सकता है। इसके अलावा जिस बिस्तर पर सोते हैं उसका स्ट्रक्चर कैसा है, इससे भी पीठ में दर्द बनी रहती है। मांसपेशियों में खिंचाव भी पीठ में दर्द का कारण बन सकता है।

पीठ में दर्द हार्नियेटेड डिस्क के कारण भी हो सकता है। इसमें डिस्क रीढ़ की हड्डियों में गैप होने लगता है। जिससे डिस्क के अंदर नरम लिक्विड कम होने लगता है। इसकी वजह से हड्डियां कमजोर भी हो सकती हैं। उभरती और फटी डिस्क पीठ दर्द का कारण बन सकती है। इसके अलावा यह नसों और हड्डियों से जुड़ी हुई बीमारी भी हो सकती है।

अर्थराइटिस यानी गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और स्पॉन्डिलोअर्थराइटिस के कारण भी पीठ में दर्द हो सकता है। यदि आप को भी पीठ में दर्द हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। मिनरल्स की कमी भी पीठ दर्द का कारण बन सकता है।

पीठ में दर्द को ऐसे कम करें

इस समस्या से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान में सुधार करें। एक्टिव रहने पर पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होता है। एक्टिव रहने पर स्ट्रेस भी कंट्रोल होता है। बैठने का तरीका बदलें। नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

Back to top button