मेकअप को बरकरार रखने के साथ ही फ्रेश लुक के लिए आजमाएं ये नियम

जिस तरह मौसम के हिसाब से आउटफिट का चुनाव करती हैं, उसी तरह सीज़न के हिसाब से मेकअप भी करेंगे तो लुक हमेशा परफेक्ट नज़र आएगा। बदलते सीज़न के साथ मेकअप रूल्स भी चेंज होते हैं। बस जरूरत है तो इन्हें जानने की और फॉलो करने की। तो आइए जानते हैं समर मेकअप रूल्स के बारे में।

Rule 1

मिनिमम मेकअप

मेकअप लाइट रखें। फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट पाउडर, कंसीलर, प्राइमर का इस्तेमाल कम करें। इनसे त्वचा को सांस लेने में प्रॉब्लम होती है और स्किन डैमेजिंग का खतरा होता है।

Rule 2

क्रीमी टैक्सचर

बेस मेकअप, आई, लिप, चिन और चीक मेकअप के लिए पाउडर बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट्स यूज न करें। पसीने से मेकअप उतर सकता है। क्रीमी या स्टिकी टैक्सचर वाले प्रोडक्ट्स खरीदें, ये लॉन्ग लास्टिंग होते हैं।

Rule 3

टिंटेड मॉयश्चराइज़र

उमस भरे मौसम में बेस मेकअप के लिए फाउंडेशन के बजाय लाइट वेट फेस क्रीम या टिंटेड मॉइश्चराइज़र लगाएं। इससे मेकअप को थिन बेस मिलेगा। मॉइश्चराइज़र अप्लाई करने के 15 मिनट बाद फेस मेकअप शुरू करें।

Rule 4

बीबी या सीसी क्रीम

क्योंकि गर्मी में फाउंडेशन लगाने से बेस मेकअप हैवी हो सकता है, इसलिए फाउंडेशन के बजाय कोई कलर्ड क्रीम जैसे बीबी या सीसी क्रीम लगा सकती हैं। ऐसी क्रीम फाउंडेशन न होते हुए भी फाउंडेशन का इफेक्ट देती है, साथ ही लाइट वेट होती है।

Rule 5

कंसीलर को कहें No

भूल से भी कंसीलर यूज न करें। फेस पर मैट पाउडर अप्लाई करने से बचें। जरूरी हो तो केवल टी जोन एरिया पर पाउडर लगाएं।

Rule 6

आई मेकअप

हैवी-डार्क मेकअप से बचें। लिक्विड के बजाय पेंसिल आईलाइनर यूज करें। आईशैडो के लिए क्रीमी टैक्सचर सेलेक्ट करें। वॉर्म या नैचरल शेड्स जैसे पिंक, शैंपेन, बेज चुनें। अंत में वॉटर प्रूफ मस्कारा लगाकर आई लैशेज को वॉल्यूम दें।

Rule 7

प्राइमर

मेकअप से पहले और मॉइश्चराइज़र के बाद कंसीलर अप्लाई करने से बेस मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

Rule 8

लिप मेकअप

मैट लिपस्टिक को ना कहें और लिप स्टेन को हां। ग्लॉसी लुक के लिए लिप स्टेन के बाद लिप ग्लॉस लगाएं। लिक्विड या क्रीमी लिपस्टिक लगा सकती हैं। आई मेकअप लाइट हो तो बिंदास डार्क लिपस्टिक लगाएं।

Rule 9

सही ब्लशर

गर्मी में पाउडर ब्लश ऑन लगाने की गलती न करें। वैनिटी बॉक्स में क्रीमी ब्लशर रखें या स्टेन ब्लश ऑन यूज करें, यह देर तक टिकता है। नैचरल शेड्स या पिंक ब्लशर चुनें।

Rule 10

ट्रांस्लुसेंट पाउडर

आई, लिप मेकअप और ब्लश ऑन के बाद अंत में बड़े ब्रश से ट्रांस्लुसेंट पाउडर अप्लाई करें, जिससे यह स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल या स्वेट को ऑब्जर्व करे।

Back to top button