किराये के घर में चल रहा था देह व्यापार, चार महिलाओं सहित 8 काबू

बठिंडा। हाजीरतन इलाके में एक महिला किराये के मकान पर देह व्यापार का अड्डा चला रही थी। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं सहित आठ लोगों को काबू किया है। पुलिस को क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस संबंध में शिकायत कर रहे थे।

किराये के घर में चल रहा था देह व्यापार

आरोपी महिलाओं समेत पुलिस गिरफ्त में फंसे अन्य चार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, गुरपाल सिंह, पाल सिंह और पवन कुमार के रूप में हुई है।

महिला पुलिस अधिकारी मनजीत कौर ने बताया कि उन्हें काफी समय से हाजीरतन इलाके की गली नंबर-5 में एक महिला द्वारा देह व्यापार का अड्डा चलाने की सूचनाएं मिल रही थी। वह ग्राहकों को किराये के मकान पर ही बुलाती थी। इससे मोहल्ले के आस-पड़ोस के लोगों सहित सभी काफी परेशान थे।

यह भी पढ़ें:  गैंगरेप आरोपी की जमानत पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई रोक

इस कारण लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद से थाना पुलिस लगातार आरोपियों के अड्डे पर नजर रखे हुए थी। सूचना पुख्ता होते ही छापेमारी कर आरोपियों को काबू कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी।

 

Back to top button