अंगद सैनी के साथ नए जीवन की शुरुआत की विधायक अदिति सिंह ने

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह शादी के बंधन में बंध गए। देश की राजधानी दिल्ली में जोरबा होटल में दोनों ने शादी की। परिजन और रिश्तेदारों के अलावा कांग्रेस और भाजपा के चुनिंदा नेताओं की मौजूदगी में विधायक जोड़ों ने सात फेरे लिए।

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने दिल्ली में पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ नए जीवन की शुरुआत की। अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवारों से आते हैं।

आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा… जैसे भावनात्मक शब्दों में पिरोया गया एक-एक वाक्य कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह ने बृहस्पतिवार को विवाह बंधन में बंधने से कुछ घंटों पहले ट्वीट किया तो उनके दिल में मची हलचल जाहिर हुई।

भले ही सदर विधायक के समर्थक में शादी शिरकत करने नहीं जा सके हों, लेकिन उनके करीबियों से शादी के पल-पल की आ रही फोटो को देखकर इस लम्हें को साझा कर रहे थे। दिल्ली में सदर विधायक ने पंजाब के  कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ नए जीवन की शुरुआत की।

Back to top button