
जिले में शाडोरा के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार यात्री बस मेनाई बरखेड़ा पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। इस हादसे की वजह से बस में सवार तकरीबन 18 यात्री घायल हो गए। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाने का इंतजाम किया। यह बस गुना से अशोकनगर आ रही थी। जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार। कुछ घायलों को शाडोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक जजपाल सिंह जज्जी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। News updating…
