जानें दोनों समय नहाने के हैं ये जबरदस्त फायदे

नहाने के समय को लेकर कुछ घरों में आपने कभी-कभी बहस बाजी सुनी होगी। बच्चे खासतौर पर नहाने में आना कानी करते हैं। खैर नहाने की बात अब इससे काफी आगे निकल गई है। अब इस बात को लेकर बहस होनी शुरू हो गई है कि सुबह नहाना चाहिए या रात में।

जहां कई लोग मानते हैं और दुनियाभर में लोग सबुह ही नहाने को बेहतर मानते हैं। वहीं, कुछ लोगों का तर्क है कि शाम को नहाना बेहतर होता है। वैसे हम यह नहीं कह रहे हैं कि आपको किस वक्त नहाना चाहिए, लेकिन हम सुबह और शाम को नहाने के लिए जो तर्क दिए जा रहे हैं, बस उन्हें पेश कर रहे हैं।

सुबह नहाने के फायदे

अलर्ट और फ्रेश रहते हैं- आपके चेहरे पर ठंडे पानी का छींटा जैसी ताजगी देता है, वैसा कुछ और नहीं है। यह आपके दिमाग के लिए भी उसी तरह काम करता है। ठंडे पानी से सुबह जल्दी नहाने पर शरीर को तापमान नियंत्रित करने के लिए झटका लगता है। ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए आप गहरी सांस लेने लगते हैं। इससे दिल के धड़कने की दर भी बढ़ जाती है, खून का दौड़ान तेज होता है और आप ज्यादा अलर्ट और फ्रेश होकर ऑफिस जाते हैं।

यह खबर पढ़कर आज के बाद भूलकर भी वियाग्रा नहीं करेंगे इस्तमाल, पढ़ें ये ख़ास रिपोर्ट…

मेंटल ब्लॉक से बाहर निकला- रोज-रोज के काम के बाद आपका ऑफिस जाने का मन नहीं करता है। क्रिएटिव काम करने वाले लोगों के लिए सुबह की शॉवर एक बेहतरीन तरीका हो सकती है। शॉवर लेना ‘इनक्यूबेशन पीरियड’ से जुड़ा होता है, जिसमें अनकॉन्शियर प्रॉसेस में आपके दिमाम में क्रिएटिव आईडिया आते हैं।

निशान नहीं रहते हैं- यदि आप सुबह शेविंग करते हैं और ब्लेड से हल्के कट जाने के निशान पड़ते हैं, तो सुबह जल्दी नहाने में आपको फायदा हो सकता है। दरअसल, सुबह के समय रक्त के थक्के बनाने वाले प्लेटलेट्स की संख्या अधिक होती है। लिहाजा ये निशान उतने ज्यादा नहीं दिखाई देते हैं।

रात में नहाने के फायदे

अच्छी नींद आना- अगर आपको अनिद्रा की शिकायत है, तो रात को नहाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। गुनगुने या गर्म पानी से नहाने में आपको ज्यादा फायदा होगा। अध्ययनों से पता चला है कि गर्म पानी से नहाने के बाद शरीर के तापमान गिरने लगता है। इसका फायदा यह होता है कि इससे आप सोने के लिए बॉडी का जो जरूरी तापमान होना चाहिए, वह मिल जाता है और जल्दी नींद आती है।

ऑयली त्वचा में राहत- कई त्वचारोग विशेषज्ञों के मुताबिक, दोपहर के भोजन के समय में वसामय ग्रंथियों से ऑयल निकलता है। ऐसे में दिन में नहाने से आपको मुंहासों की समस्या से निजात मिल सकती है। यह तरीका मुंबई जैसे प्रदूषित शहरों में रहने वाले लोगों के लिए काफी कारगर है, जो भीड़भरे सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करते हैं।

मांसपेशी में तनाव कम करता है- शॉवर आपके मन बेहद शांत होता है और यह आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा है। ऑफिस में एक लंबा दिन बिताने के बाद मांसपेशियों और जोड़ों में कठोरता और तनाव आ जाता है। शाम को नहाने से पेशीय तनाव काफी हद तक कम हो जाता है और यह आपके मूड को अच्छा बनाने वाले एंडोर्फिन हार्मोन को रिलीज करता है।

 

Back to top button