दिल्ली में इन 5 जगहों पर मनाएं होली का त्योहार

देशभर में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, और इस बार की होली पर कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको दिल्ली की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां होली सेलिब्रेट करके आप भी इस दिन को यादगार बना सकते हैं। इन जगहों पर आप अपने पार्टनर, दोस्तों या फैमिली के साथ भी विजिट कर सकते हैं। आइए जानें।

यमुना घाट
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग यमुना घाट पर होली एंजॉय कर सकते हैं। इस दिन हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग होली का जश्न मनाते हैं। यहां आपको लोक गीत से लेकर नाच-गाना और खाने पीने का भी बढ़िया इंतजाम मिल जाएगा। यकीन मानिए, यहां की होली काफी यादगार रहती है।

हौज खास विलेज
यह जगह भी दिल्ली की नाइटलाइफ और अमेजिंग पार्टी एक्सपीरियंस के लिए शानदार मानी जाती है। दिल्ली में रंगों के त्योहार को मनाने के लिए ये जगह काफी बढ़िया है। इस दिन यहां अलग-अलग कैफे में आपको होली पार्टी का सेलिब्रेशन देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर दिल्ली के लोगों और खासतौर से यंगस्टर्स को यहां की वाइब्स खूब पसंद आएंगी।

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया
25 मार्च को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में भी इस साल होली की धूम देखने को मिलेगी। यहां हॉलिवुड म्यूजिक फेस्टिवल सीजन 9 का सेलिब्रेशल देखने को मिलेगा। ऐसे में होली के दिन विजिट करने के लिए ये परफेक्ट जगहों में से एक है, जहां बच्चों से लेकर बड़े सभी एंजॉय कर सकते हैं।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
25 मार्च को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भी होली का जश्न देखने को मिलेगा। अगर आप भी इस बार दिल्ली से बाहर नहीं जा पाए हैं, तो यहां भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। यहां आपको डीजे का डांस तो मिलेगा ही, साथ ही स्वादिष्ट पकवानों का तुत्फ उठाने का भी शानदार मौका मिलेगा।

दिल्ली हाट आईएनए
म्यूजिक, नाच-गाना, टेस्टी फूड और हैंडमेड चीजों की शॉपिंग से लेकर ट्रेडिशनल तरीके से होली मनाने के लिए दिल्ली हाट आईएनए भी एक परफेक्ट जगह है। होली के दिन आपको यहां काफी रौनक देखने को मिलेगी। इस दिन यहां कई स्पेशल एक्टिविटीज भी आयोजित की जाती हैं, जिन्हें बच्चे खूब पसंद करेंगे। ऐसे में यहां विजिट करके भी आप अपनी होली को स्पेशल बना सकते हैं।

Back to top button