मिशन 2019 में CM योगी और राजनाथ ने की 73+ सीट के लक्ष्य की तैयारी

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अपनी जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। मेरठ में दो दिनी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले ही दिन केंद्रीय गृहमंत्री मेरठ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। मुख्य तौर पर उनके निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ही थे।मिशन 2019 में CM योगी और राजनाथ ने की 73+ सीट के लक्ष्य की तैयारी

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस पार्टी का प्रमुख संसद की गरिमा कायम रखने में विफल हो वो भारत का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ कमजोर विपक्ष को निशाने पर रखा।

भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में सर्वाधिक 80 सीट होने के कारण पार्टी का फोकस भी है। मेरठ में कल राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 2019 में मिशन 350 को लक्ष्य रखते हुए रणनीतियों पर चर्चा शुरू हुई। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में मिशन 73+ का टारगेट देते हुए ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का नारा दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी देर तक मंत्रणा भी की। कार्यसमिति में उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं लेकिन मैं आपके घर का मंत्री हूं। राजनाथ ने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि राष्ट्र बनाने के लिए राजनीति करते हैं। राजनाथ सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अपराधियों के कलेजे में अंदर दहशत फैला दी है।

कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 2019 में मिशन 73+ के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारों के निवेश व सुशासन का जिक्र किया और कहा कि सरकार विकास सबका करेगी लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं करेगी।

Back to top button