21 नवंबर 2019 का राशिफल, कल सभी राशियों पर पड़ने वाला है ये बड़ा असर

मेष- नवम शुक्र व्यापार में वृद्धि करेगा एवं नौकरी में भी लाभ दिलाने वाला होगा। सम्मान एवं प्रभाव में वृद्धि कारक होगा। भाग्य में सहायक होगा।राशिफल

वृषभ- आठवां शुक्र आर्थिक परेशानियों को बढ़ा सकता है। मानसिक तनाव में भी वृद्धि करेगा एवं कर्ज भी बढ़ा सकता है। मूल्यवान सामान की रक्षा करें और अनजाने लोगों पर भरोसा न करें।

मिथुन- सातवां शुक्र कार्य शैली में सुधार करेगा और लाभदायी रहेगा। अटके कार्यों को पूर्ण करवाएगा और दोस्तों से मुलाकात करवाएगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

कर्क- षष्ठम शुक्र सामान्य रहेगा। इससे न लाभ न हानि वाली स्थिति रहेगी। गंभीरता में वृद्धि होगी। समाज में होने वाली घटनाओं से बेवजह चिंतित हो सकते हैं।

सिंह- पंचम शुक्र अप्रत्याशित सफलता दिलवा सकता है। अनसोचे अच्छे कार्य होंगे एवं धन की प्राप्ति संभव है। सम्मान में वृद्धि होगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा।

कन्या- चतुर्थ शुक्र सहायक नहीं होगा। कार्यों को पूर्ण करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने होंगे। समकक्षों से कड़ी चुनौति प्राप्त होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

तुला- तृतीय शुक्र राशि स्वामी होने से शुभ फलदायी होगा। वैज्ञानिक एवं व्यवसायी को विशेष लाभ होगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक- द्वितीय शुक्र धनदायक योग बनाएगा एवं संतान को शुभ फल देने वाला होगा। नौकरी में तरक्की मिलने का योग हैं एवं कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करेगा।

धनु- सम शुक्र का राशि मे होना प्रसन्न्ता को प्रदान करेगा एवं बड़ी सफलता दिलाने वाला होगा। नवीन वस्तुओं की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर- मित्र शुक्र के द्वादश होने से आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। मन उदास होगा एवं संशय बना रहेगा। स्वयं पर भरोसा ही सफलता दिलाने वाला होगा। दूसरों से उम्मीद न करें।

कुंभ- मित्र शुक्र एवं एकादश भाव में होने से सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार में वैचारिक समानता रहेगी एवं धन लाभ होगा।

मीन- दसवां शुक्र शुभ फल देने वाला होगा। कोई विशेष कार्य में सफलता दिलवाएगा एवं भौतिक वस्तुओं को खरीदने की लालसा रहेगी। धन की प्राप्ति करवाएगा। 

Back to top button