हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे ट्रांस हिंडन के शिवालय

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे ट्रांस हिंडन के शिवालयट्रांस हिंडन में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय और मंदिर गूंजते दिखे। शिव भक्तों ने मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दूध, दही, शहद, गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, फल, मिठाई और भस्म का भोग लगाया। मंदिरों में रूद्राभिषेक, लघुमृत्युंजय और महामृत्युंजय जाप कराने वालों की भीड़ रही। अंत में शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

ट्रांस हिंडन के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ रही। हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय, जय भोले नाथ, महाकाल आदि नारे लगाते हुए शिव भक्तों ने भगवान शंकर को जलाभिषेक किया। मोहन नगर मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर संजय कालोनी, गौरी शंकर मंदिर शालीमार गार्डन मेन, शिव मंदिर शालीमार गार्डन, प्राचीन हनुमान मंदिर वसुंधरा, शिव मंदिर शिप्रा सन सिटी, शिव मंदिर न्याय खंड-एक, शिव मंदिर पप्पू कालोनी, एटीएस सोसायटी, आशियाना ग्रीन, गौड़ ग्रीन, एचआरसी और कौशांबी के मंदिरों में शिव भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोले नाथ की पूजा-अर्चना की। साहिबाबाद विधायक अमरपाल शर्मा ने न्याय खंड-एक स्थित कार्यालय पर भंडारा कराया। इसके अलावा कई और मंदिरों में भी भंडारे का आयोजन हुआ। अन्य भक्तों को पूड़ी-सब्जी व हलवा बांटा गया। ठंडाई भी प्रसादस्वरूप बांटी गई।

भारत और इजराइल मिलकर बनाएंगे मिसाइल, जल्‍द मिल सकती है एप्रुवल

शिव भक्तों ने छक कर ठंडाई पी और भगवान भोलेनाथ की भक्ति में झूमे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी और मोहन नगर की सोसायटियों में भी शाम तक भंडारे चले।

बृज विहार में हुई पूजा : शिवरात्रि पर श्री दुर्गा मंदिर बृज विहार पुलिया पर भोले बाबा की पूरी उमंग के साथ पूजा की गई। मंदिर के प्रधान शिवमोहन भारद्वाज ने बताया है कि सालों से मंदिर परिसर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर माता के जागरण हेतु अखंड ज्योति सवा महीने पहले प्रज्ज्वलित की जाती है। शिवरात्रि पूजन के बाद चार अप्रैल को अष्टमी के दिन माता का जागरण होगा। शिव पूजन के दौरान बॉबी त्यागी, अजय त्यागी, एसके महेश्वरी, देवेंद्र शर्मा, केडी परासर, धीरज कुमार, संजीव राय, शंभु गुप्ता और पुष्पेन्द्र ¨सह का सहयोग रहा।

गोंडा रैलीः मोदी ने अखिलेश और राहुल पर किए तीखे वार

विक्रम एंक्लेव में हुआ जलाभिषेक : विक्रम एंक्लेव के प्राचीन शिव मंदिर में शिवभक्तों ने पूरे उत्साह के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। प्राचीन श्रीराम मंदिर पर भी सुबह से शिव भक्तों की भीड़ जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। बाबा के शिव लिंग का एक स्पर्श पाने के लिउ महिलाएं व माताओं ने लाइन का सराहा लिया। मंदिर के बारे में खासियत है की जो भी शिव भगत जो भी मन्नत मांगते हैं और उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। लड़के भी अपनी मनोकामना लेकर जलाभिषेक करते हैं। मंदिर के पुजारी पंडित रामकिशोर शास्त्री ने पार्षद सरदार ¨सह भाटी के साथ मिलकर दूध, घी, दही, भस्म और गन्ने के रस से पूजन किया। इस दौरान कालीचरण पहलवान, ठाकुर हरी ¨सह, शोभनाथ चौहान, एनके सक्सेना, ललित कुमार, शंकर, सूरज ¨सह, मास्टर वीपी कटारिया, मुकेश भाटी, बबीता, बबली चौहान, मनमोहिनी, रीना चौधरी, प्रिया गोस्वामी, पूजा प्रिया, सविता चौहान, आंचल सहित सैकड़ों भक्तों ने बाबा को याद किया।

आजमगढ़ में शाह बोले: शपथ लेने के 24 घंटे के अंदर बंद होंगे सभी कत्लखाने

शिवरात्रि पर पप्पू कॉलोनी में भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। भक्ति से ओतप्रोत भक्तों ने जल, दूध, दही, घी व शहद से शिव परिवार का अभिषेक कर पुष्प , आक, धतूरा व बेलपत्र से श्रृंगार किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने शिव भक्तों को भगवान शिव का विशेष प्रसाद ठंडई वितरित की। कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया है सांय काल संकीर्तन में भक्तों ने शिव भक्ति का परम आनंद लिया। इस मौके पर नाजर ¨सह, उदयभान ¨सह, ठाकुर यादव, पारसनाथ, रामू कश्यप, अक्षय, ओमप्रकाश ¨सह, सुरेंद्र, कमल गुप्ता, राज वर्मा, मनोज ¨सह, जयमंगल और राजेंद्र एडवोकेट उपस्थित रहे।

टैक्स देनदारों को राहत! सरकार ने माफ किया टैक्स

पुलिस दिखी सर्तक : मंदिरों के आसपास पुलिस अलर्ट दिखी। भोर से शाम तक पुलिसकर्मी मंदिर के आसपास मुस्तैद रहे। इसके अलावा पुलिस की पीसीआर भी आती जाती रही। राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन, इंदिरापुरम, मोहन नगर, वैशाली, वसुंधरा में स्थित सभी मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। महिला पुलिस कर्मी भी ड्यूटी करती दिखीं। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी घूमते नजर आए।

Back to top button