Smart TV में Instagram Reels देखना आसान

अगर आप भी Instagram पर खुब Reels देखते हैं, तो अब इसका मजा सिर्फ मोबाइल की छोटी स्क्रीन तक नहीं रहेगा। जी हां, Meta ने हाल ही में Instagram for TV एप लॉन्च किया है जिसकी हेल्प से आप अपने टेलीविजन की बड़ी स्क्रीन पर Instagram Reels और Stories देख सकेंगे। कंपनी का कहना है कि ये एप आने वाले दिनों में सपोर्टेड Apple TV, Amazon Fire TV और Google TV डिवाइस पर आ जाएगा। इसे खास तौर पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मिलकर कंटेंट देखने के लिए डिजाइन किया गया है।

Smart TV पर कैसे देख सकेंगे Instagram Reels?
टीवी पर रीलस देखने के लिए अपको पहले Instagram for TV एप अपने स्मार्ट टीवी या उससे जुड़े सपोर्टेड डिवाइस पर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लॉगिन करना होगा। इसे सेटअप करने का तरीका भी काफी आसान होगा।

सबसे पहले अपने Apple TV, Amazon Fire TV या Google TV डिवाइस पर एप स्टोर ओपन करना होगा।
इसका बाद Instagram for TV एप सर्च करके डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।
इधर से अब एप ओपन करके अपने Instagram अकाउंट से लॉगिन करना होगा।
लॉगिन प्रोसेस के बाद आपको अपनी पसंद के हिसाब से Reels के अलग-अलग चैनल दिखाई देंगे।
TV रिमोट की हेल्प से वीडियो को प्ले और नेविगेट करने की सुविधा मिलेगी।


एक साथ 5 अकाउंट कर सकेंगे यूज
इतना ही नहीं इस नए Instagram for TV एप में एक डिवाइस पर मैक्सिमम 5 अकाउंट यूज किए जा सकेंगे। फैमिली के अलग-अलग मेंबर्स अपने अकाउंट से लॉगिन करके अपनी पसंद का कंटेंट एन्जॉय कर पाएंगे। यूजर्स चाहें तो सिर्फ TV पर वीडियो देखने के लिए अलग Instagram अकाउंट तैयार कर सकेंगे। TV एप में Reels के साथ Stories और क्रिएटर्स की प्रोफाइल देखने का ऑप्शन मिलेगा।

साथ ही एप में फोटो और कैरोसेल पोस्ट भी ब्राउज किए जा सकेंगे। वीडियो अपने आप प्ले हो जाएंगी और कंटेंट को यूजर्स की पसंद, लोकप्रिय वीडियो और फॉलो किए गए अकाउंट के बेस पर सेट किया जाएगा। यूजर्स मोबाइल से भी Reels को TV पर कास्ट कर पाएंगे। हालांकि इसके लिए दोनों डिवाइस का एक ही Wi-Fi नेटवर्क पर होने चाहिए।

Back to top button