हद से ज्यादा शॉपिंग करने वाली लड़कियां होती है इस बीमारी का शिकार

लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। शॉपिंग के अलावा कोई भी चीज उन्हें खुश नहीं रख सकती है। लेकिन अगर आप उन लोगों में शुमार हैं जिन्हें शॉपिंग के लिए किसी त्योहार या फंक्शन की जरूरत नहीं पड़ती और वो हमेशा शॉपिंग के लिए तैयार रहते हैं तो जान लीजिए कि ये भी एक तरह की बीमारी है। ज्यादा शॉपिंग करने को उन बीमारियों की फेहरिस्त मे शामिल किया है जिसके लिए इलाज की जरूरत है।

ज्यादा शॉपिंग बना सकती बीमार:

बिना वजह के या जरूरत से ज्यादा शॉपिंग करने को एक तरह की बीमारी माना गया है। जिसे मेडिकल की दुनिया में कंपल्सिव बाइंग डिसऑर्डर या ओनियोमेनिया कहा जाता है। दुनिया भर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इस बीमारी के शिकार रहते हैं लेकिन वो इसे पहचान नहीं पाते हैं

इस मछली को पकड़कर अमेरिका के मछुआरे ने बनाया, अनोखा रिकॉर्ड

क्या कहते है इस बीमारी के आंकड़े:

2015 के लेखों के अनुसार विकासशील देशों में हर 20 में से 1 व्यक्ति इस बीमारी का शिकार होता है।  पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ये बीमारी की संभावना तीन गुना ज्यादा होती है। कंपल्सिव बाइंग डिसऑर्डर की शुरुआत कम उम्र से ही शुरु हो जाती है और ऐसा कम ही देखा गया है कि तीस साल की उम्र के बाद किसी में ये लक्षण पैदा हों।

Back to top button